राष्ट्रीय

बंगलूरू कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

बंगलूरू। मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ के आगामी बंगलूरू कॉन्सर्ट से पहले एक धमकी भरा ईमेल मिला है।
ईमेल में कथित तौर पर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।सुरक्षा एजेंसी और अधिक सतर्क हो गई हैं। ईमेल भेजने वाले की पहचान को लेकर जांच शुरू कर दी है।दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ‘आॅरा इंडिया टूर 2026’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके तहत उनका आगामी कॉन्सर्ट बंगलूरू में होगा। मगर, इससे पहले सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। कॉन्सर्ट से पहले कथित तौर पर बम ब्लास्ट की धमकी मिली है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दिलजीत दोसांझ के बंगलूरू में होने वाले म्यूजिकल कॉन्सर्ट के दौरान कएऊ बम ब्लास्ट का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। इसे भेजने के आरोप में अनजान लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि सिंगर का कॉन्सर्ट 29 नवंबर को मदावरा के ठकउए ग्राउंड्स में होना है।
धमकीभरा यह ईमेल धारवाड़ पुलिस कमिश्नर को मिला है। इसमें कॉन्सर्ट के दौरान कएऊ ब्लास्ट की चेतावनी दी गई है। साथ ही ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ का नारा भी लिखा गया है। इस ईमेल के बाद हड़कंप मच गया है। सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई हैं। पुलिस महकमा और सुरक्षा एजेंसी एलर्ट पर हैं।
बम धमाके की धमकी के साथ ही कॉन्सर्ट में आने वाले लोगों को भी चेतावनी दी गई है कि वे कॉन्सर्ट में अपने साथ बच्चों को न लेकर आएं। आईफोन पर कॉल का जवाब न दें और मेट्रो से यात्रा न करें। पुलिस इस ईमेल की सत्यता और भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है। साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button