गोड्डा

महागामा में नया बस स्टैंड बनने की कवायद शुरू 

 नगर पंचायत ने तेज की कार्यवाही संभावित स्थल का निरीक्षण

– 3–4 एकड़ जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। लंबे समय से अधर में लटके महागामा बस स्टैंड निर्माण को लेकर आखिरकार तेजी दिखाई देने लगी है। नगर पंचायत महागामा ने इस परियोजना को मूर्त रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल के निर्देश पर सिटी मैनेजर रोहित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम ने संभावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में कनीय अभियंता कृष्णा पाठक, राहुल कुमार माहथा व सुनील कुमार उरांव शामिल रहे। टीम ने बसुआ चौक के पास स्थित गौचर भूमि का विस्तृत मुआयना कर आवश्यक पैरामीटरों की जांच की।सिटी मैनेजर रोहित गुप्ता ने बताया कि बस स्टैंड निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चयन को लेकर अंचलाधिकारी डॉ. खगेन महतो से भी चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि लगभग 3–4 एकड़ भूमि बस स्टैंड के लिए चिन्हित करने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जाएगा। फिलहाल अस्थायी बस स्टैंड पर निर्भर महागामा गौरतलब है कि अभी बसुआ चौक के समीप ही अस्थायी बस स्टैंड संचालित हो रहा है, जिसके कारण यात्रियों और वाहन चालकों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नया बस स्टैंड बनने से न केवल यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि शहर के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। नगरवासियों में इस पहल को लेकर उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि वर्षों से लंबित यह महत्वपूर्ण परियोजना अब जल्द ही साकार होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button