
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमेठी जायस । एक ओर जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत करोड़ों रुपए खर्च कर देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का प्रयास किया जा रहा है वही जमीनी स्तर पर सरकारी विभागों की लापरवाही इस अभियान को पलीता लगाने का काम कर रही है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जायस मंडी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है नालियों भरी हुई है ।
बदबू के कारण ग्राहक दुकान तक पहुंचने में असमर्थता महसूस कर रहे हैं। इससे व्यापार पर भी बुरा असर पड़ रहा है व्यापारियों ने जायस प्रशासन व मंडी समिति को शिकायती पत्र देकर यह अनुरोध किया की समस्या का समाधान जल्द करवाया जाए। लेकिन ना तो जायस प्रशासन और ना ही मंडी प्रशासन ने इस पर ध्यान दिया जिससे व्यापारियों में और लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।
लोगों को कहना है कि हो रही बारिश से बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा। समस्या को लेकर व्यापारियों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह से भी शिकायत की उन्होंने मंडी समिति के ऊपर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि दुकानो के सामने पहले से ही गंदगी का अंबार लगा हुआ है।जिससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं मंडी समिति को इस पर तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए। और साफ सफाई करवाना चाहिए। वही स्थानीय व्यापारियों ने यह भी मांग की है कि नियमित रूप से साफ सफाई की व्यवस्था की जाए नियमित कूड़ा दान रखे जाएं और प्रतिदिन साफ सफाई हो जिससे स्वच्छ भारत अभियान की तस्वीर को बदला जा सके। आम जनता में प्रशासन की प्रति अच्छा संदेश जा सके ।



