रामपुर शाहबाद

सड़क हादसे में तीन लोग घायल, एक रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। नगर के पंजाब नेशनल बैंक के सामने ईको वैन चालक ने स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी, हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों समेत ईको में सवार युवती घायल हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया। जहां से एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार शाहबाद के हकीमान निवासी सोनू और हरीश स्कूटी पर सवार होकर रामपुर चौराहे की ओर से अपने घर जा रहे थे, रास्ते में पंजाब नेशनल बैंक के सामने दूसरी तरफ से आ रही इको वैन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार सोनू और हरीश घायल हो गए वहीं वैन में बैठी युवती कंचन निवासी दरभंगा बिहार के भी चोटें आई। सभी घायलों को उपचार के लिए शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने घायल हरीश की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने ईको वैन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button