सिंगरौली

तीन घंटे की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नगर निगम की खुली पोल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सिंगरौली  : जिले में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार दोपहर हुई करीब 3 घंटे की मूसलधार बारिश से जहां गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर शहर की तैयारियों की पोल भी खुल गई। बारिश के बाद सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
 बारिश इतनी तेज थी कि शहर की मुख्य सड़कों पर पानी इस कदर भर गया कि ट्रक और गाड़ियां रेंगते हुए नजर आए। जिला मुख्यालय सहित विंध्यनगर, बैढ़न और आसपास के कई क्षेत्रों में सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया। बारिश के कारण बाजारों में भी आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button