जालौन

उद्योगपति अब्दुल जलील सेठ सहित दर्जन भर व्यापारी सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उरई (जालौन)। रविवार को भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दिवौलिया रिसोर्ट में आयोजित भव्य व्यापारी सम्मान समारोह में दर्जन भर व्यापारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के सैकड़ों व्यापारियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। व्यापारियों के सम्मान समारोह में विधायक विनोद चतुर्वेदी, विधायक मूलचंद्र निरंजन, आरपी निरंजन, जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष रेखा वर्मा मंच पर मौजूद रहीं।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यमंत्री नटवर लाल उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों का आयोजकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में मुंबई के प्रतिष्ठित उद्योगपति अब्दुल जलील सेठ को उनके उत्कृष्ट औद्योगिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बताया गया कि जलील सेठ मुंबई में मरीन जहाज और होटल उद्योग से जुड़े हुए हैं तथा व्यापार जगत में उनका विशेष योगदान रहा है। कैबिनेट मंत्री ने अरुण तिवारी, उमेश दीवौलिया, राजकुमार सोनी, आशीष गोयल, प्रदीप गुप्ता, दीपक गुप्ता, दिनेश गुप्ता, बृजकिशोर गुप्ता, मनोज गुप्ता, महेंद्र सेठ, गन्नू चचा, गोविंद पुरवार सहित दर्जन भर व्यापारियों को सम्मानित किया। समारोह के दौरान उद्योगपति अब्दुल जलील सेठ, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चैधरी एवं कैलाश राजपूत ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। अपने संबोधन में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने व्यापारियों से संगठित रहकर प्रदेश के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में तरुण तिवारी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रभात तिवारी जिलाध्यक्ष, अमित तोमर, फिरोज खान, जेपी राजपूत, राजेश दीवौलिया जिला कोषाध्यक्ष, विजय वाजपेयी, अनिल ओझा, सुशील जायसवाल, कैलाश प्रजापति, दिलीप गुप्ता, गोलू निरंजन सहित बड़ी संख्या में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button