गोड्डा
शादी का झांसा देकर महिला से किया यौन शोषण
- महिला से 5 लाख रुपए भी ठगे, अब न्याय के लिए दर दर भटक रही पीड़िता।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : बीते वर्ष 2022 में सोशल मीडिया के जरिए भागलपुर बिहार की रहने वाली एक युवती का गोड्डा के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाला युवक चंदन महतो नामक लड़के से संपर्क बना। फिर वह युवती से मिलने भागलपुर भी आने लगा। दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती गई और उसने युवती से शादी का वादा किया। इसी भरोसे में कई बार दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। वहीं महिला का आरोप है कि चंदन महतो ने भरोसे में लेकर उससे करीब 5 लाख रुपए नगद और फोन पे के ज़रिए भी रुपए ले लिए। लेकिन पिछले तीन महीनों से चंदन लापता है और उसने कॉल और सोशल मीडिया पर युवती को ब्लॉक कर दिया है।
उक्त मामले में बिहार के भागलपुर जिले की एक 24 वर्षीय महिला ने गोड्डा जिला अंतर्गत ललमटिया थाना क्षेत्र निवासी चंदन महतो पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और लाखों की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह बीते कई दिनों से न्याय की गुहार लगाने ललमटिया थाना के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक उसकी शिकायत तक दर्ज नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर शुरू हुआ यह प्यार युवती की जिंदगी का सबसे बड़ा मजाक बन कर रह गया है। वहीं पीड़ित ने बताया कि 22 जुलाई को पीड़िता युवक के घर गई थी, लेकिन वहां उसकी मां ने उसके साथ मारपीट की और जब वह मारपीट व उसे साथ हुई घटना की शिकायत को लेकर जब वह थाने पहुंची तो उसकी बात तक नहीं सुनी गई। पीड़िता ने ललमटिया थाना पुलिस पर आरोप लगाये हुए कहा कि उसकी फरियाद को अनसुना किया जा रहा है। अब महिला जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है।
हैरानी की बात ये है कि महिला कई दिनों से थाने का चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस उसकी फरियाद तक नहीं सुन रही। पीड़िता का दावा है कि साल 2022 में उसकी पहचान चंदन महतो से सोशल मीडिया पर हुई, फिर बात दोस्ती में बदली और दिल से दिल जुड़ते ही चंदन भागलपुर तक पहुंच गया। युवती कहती है, उसने मुझे प्यार के जाल में फंसाया, शादी का वादा किया और फिर मेरा सब कुछ लूट लिया। युवती ने बताया कि वह जब 22 जुलाई को चंदन के घर जवाब मांगने पहुंची तो युवक की मां ने युवती की जमकर मारपीट कर दी और जब पीड़िता अपना फरियाद लेकर ललमटिया थाना पहुंची, तो शिकायत दर्ज करने की बात तो दूर, पुलिस ने पीड़िता की बात तक नहीं सुनी। वहीं अब पीड़िता दर-दर भटकने को विवश है क्योंकि बिना पुलिस की सहायता के अब पीड़िता के पास कोई विकल्प नहीं रह गया है। वहीं इस पूरे मामले को देखते हुए पुलिस की कार्यशैली और महिला सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़ा कर दिया है।




