पाकुड़

वादिनी के लिखित तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने हेतु मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने की अग्रेत्तर कार्रवाई

Malpahadi OP police took further action to register an FIR on the written complaint of the plaintiff

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। मालपहाड़ी ओपी थाना पुलिस के द्वारा गाली-गलौज करने के साथ मार- पीट कर जख्मी के आरोप में वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने का अग्रेत्तर कार्रवाई की गई है। मालपहाड़ी ओपी थाना प्रभारी अंशु कुमार उपाध्याय के द्वारा साझा की गई के मुताबिक वादिनी के टंकीत आवेदन पर अग्रसारित करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त 1. संतोष मंडल (पिता स्व० विजय मंडल) 2.जरासिंधु मंडल एवं 3.इंद्रजीत मंडल (दोनो का पिता- संतोष मंडल, तीनो- ग्राम लोकाईपुर, थाना- सूती, जिला- मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल ) के विरूद्ध गाली गलौज करते हुए छेड़खानी कर जान मारने के नियत से मारपीट करते हुए गंभीर रूप से जख्मी करने के आरोप में कांड अंकित करने हेतु पु०नि० सह- थाना प्रभारी पाकुड़ नगर थाना को प्राथमिक की दर्ज करने हेतु भेजा गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button