अमरोहा

किसान नेता के खाते से 35 हजार की ठगी

दोस्त का हैक किया नंबर इस्तेमाल कर भेजा लिंक, OTP शेयर करने पर उड़े पैसे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद में हसनपुर के भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शकील खान के साथ साइबर ठगी हुई है। ठगों ने उनके खाते से 35 हजार रुपए निकाल लिए।सिहाली जागीर गांव के शकील खान को उनके संगठन के हरिद्वार स्थित पदाधिकारी के नंबर से एक लिंक आया। खान ने लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद उनसे कई बार ओटीपी मांगा गया। लगातार ओटीपी मैसेज आने पर खान को शक हुआ। उन्होंने तुरंत मैसेज को बंद कर दिया। लेकिन तब तक उनके खाते से पैसे निकल चुके थे।

खान ने तुरंत एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक से संपर्क किया। प्रबंधक ने खाता तत्काल लॉक कर दिया। जांच में पता चला कि हरिद्वार के पदाधिकारी का फोन हैक कर लिया गया था। ठगों ने उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खातों से भी पैसे निकाले थे। शकील खान ने स्थानीय पुलिस और साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह के अनुसार तकनीकी मदद से ठगों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button