जालौन
भाजपा सरकार के दस साल में पीडीए आरक्षण की भारी लूट हुई
दीपराज 0 कई विभागों में 11 हजार 514 पदों पर हुई लूट, 22 परीक्षायें प्रभावित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। भाजपा सरकार की 10 साल में आरक्षण का बहुत बड़ा घोटाला हुआ है जिसमें पीडीए आरक्षण सीटों पर विभिन्न विभागों में हुई भर्तियां में 11,514 पदों पर लूट हुई है। उक्त बात समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया।
सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि भाजपा की 10 साल की सरकार में विभिन्न विभागों में 22 परीक्षाएं प्रभावित हुई है और उनमें 11,514 पदों की लूट की गई है जिसका उन्होंने आंकड़ा भी प्रस्तुत किया उन्होंने बताया कि 2019 में 69000 शिक्षक भर्ती में 7933 पदों की लूट हुई है। वन और वन्य जीव रक्षक भर्ती में 88 पदों की 2021 में बांदा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी भर्ती में 5 पदों की एडेड जूनियर हाई स्कूल मास्टर और हेड मास्टर भर्ती में 547 पदों की, 2023 में ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 232 पदों की नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती में 47 पदों की, यूपीएसएससी कनिष्क सहायक लिपिक भर्ती में 300 पदों की, प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती में 34 पदों पर लूट हुई। सांसद नारायण दास अहिरवार ने कहा कि 2024 में लखीमपुर कोऑपरेटिव बैंक भर्ती में 8 पदों पर , यूपीएससी आशुलिपिक भर्ती में 37 पदों पर, यूपीएससी कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 434 पदों पर लूट हुई। पूर्व मंत्री श्रीराम पाल ने कहा कि बर्ष 2025 में लेखपाल भर्ती में 960 पदों पर, पशु चिकित्सक भर्ती में 81 पदों पर, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती में 55 पदों पर, चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद 54 पदों पर, चिकित्सा अधिकारी होम्योपैथिक 2 पदों पर लूट हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि बर्ष 2026 में अमीन, नीलामी कर्ता भर्ती में 19 पदों पर, लिपिक सह टंकड भर्ती में 9 पदों पर, सहायक कोषागार लेखाकार भर्ती में 58 पदों पर, अधिशासी अधिकारी भर्ती में 13 पदों पर सहायक चकबंदी अधिकारी भर्ती में 10 पदों पर ,कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 588 पदों पर लूट हुई। समाजवादी नेताओं ने कहा कि कुल मिलाकर पीडीए के 11514 पदों पर प्रदेश की भाजपा की 10 साल की सरकार में पीडीए आरक्षण की लूट हुई है। प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह यादव ने सबसे बड़ा घोटाला तो 69 हजसा शिक्षक भर्ती 2019 को बताया है। उन्होंने बताया कि भाजपा की 10 साल की सरकार में उत्तर प्रदेश में किस तरह से पीडीए के आरक्षण पर हमला किया गया है। सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान विरोधी है वो बाबा साहब के संविधान को धीरे-धीरे कमजोर करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए के लोग अब इस आरक्षण घोटाले को जान चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब जब जनमानस की समस्यायों को लेकर आवाज उठाई तो भाजपा सरकार उन पर मुकदमा दर्ज करती हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा को प्रदेश से हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे। तभी आरक्षण की लूट करने वालो की जांच होगी और जेल के अंदर जायेंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, सांसद नारायण दास अहिरवार, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया, जमालुद्दीन, पूर्व चेयरमैन मान सिंह वर्मा, वीरेंद्र सिंह यादव, समर सिंह चैहान, अजहर बेग, दीपू त्रिपाठी, ज्ञानू निरंजन जीवन प्रताप वाल्मीकि, महेंद्र कठेरिया, भानू राजपूत, विवेक यादव, महेश सर द्विवेदी, महेश चंद्र विश्वकर्मा, परमात्मा शरण फौजी वेद प्रकाश यादव, इमरान उल्ला, कुसुम सक्सेना, रश्मि पाल, रामेंद्र त्रिपाठी,राहुल पिरौना, पंकज दीक्षित, शैलेन्द्र श्रीवास, सलमान सिद्दीकी, महेश शिरोमणि, बबलू अहिरवार, गुलाब जाटव, सुनील पाल, कमलेश राठौर, प्रताप सिंह यादव, दशरथ सिंह पाल, जीनू कोरी, आंसू पाल, प्रमोद औंता, बब्बू राजा, देवेंद्र चैधरी आदि उपस्थित रहे।


