जालौन
भाविप की माधौगढ़ शाखा का गठन, नए पदाधिकारियों की घोषणा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
माधौगढ (जालौन)। भारत विकास परिषद बुंदेलखंड प्रांत के अंतर्गत आज नई माधौगढ़ शाखा का गठन किया गया। प्रांत के अति सक्रिय साथी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष महावीर शरण सरावगी के विशेष प्रयासों से नई शाखा का गठन संभव हो सका। इस अवसर पर उनके योगदान की उपस्थित सदस्यों द्वारा बार-बार सराहना एवं प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम में निर्वतमान अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता एवं सचिव प्रिन्स द्विवेदी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा भारत विकास परिषद के विभिन्न सेवा एवं संस्कार आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नई कार्यकारिणी में अंकित कस्तवार को अध्यक्ष, हर्षित रेजा को सचिव तथा शिवम कनकने को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। भारत विकास परिषद बुंदेलखंड प्रांत के प्रांतीय महासचिव नंद गोपाल अग्रवाल ने भी नवगठित माधौगढ़ शाखा एवं उसके पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम परिषद के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
