नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सैद नगली में भव्य स्वागत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के सैद नगली मे नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा जी संभल से कल्कि धाम जा रहे थे शुक्रवार को नगर पंचायत सैद नगली के घंटाघर चौराहे पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, जहां उन्होंने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया और क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की।मंत्री जी के स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा के जिला महामंत्री अभिनव कौशिक और नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी शामिल थे।इस महत्वपूर्ण अवसर पर, प्रशासनिक अधिकारियों में उप जिलाधिकारी पुष्कर नाथ चौधरी , अधिशासी अधिकारी सलिल भारद्वाज, और विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।मंत्री का स्वागत करने वालों और कार्यक्रम में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख लोगों में सभासद अमित भाटी और अमित प्रजापति, हुकम सिंह त्यागी, शेखर गुप्ता, निशित गुप्ता, शेरपाल सिंह गुर्जर, मिशू पॉवर, अवनी शर्मा, कुलदीप प्रधान, नीटू भाटी, जगपाल सिंह कटारिया, हेमराज प्रधान, चंद्रभान ठेकेदार, जे.ई. नवीन कुमार, शिवम कुमार, और रिंकू गुर्जर आदि उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की समस्याओं पर भी संक्षिप्त चर्चा की। मंत्री जी ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।



