बरेली

जिले में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने हेतु विभाग प्रतिबद्ध- मुख्य चिकित्सा अधिकारी

फर्जी अस्पतालों एवं झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ की जा रहीं है निरन्तर कार्यवाही

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा विश्राम सिंह ने बताया है कि जनपद में आगामी ऋतु परिवर्तन के दृष्टिगत डेंगू,मलेरिया सहित अन्य वेक्टर बोर्न बीमारियों से लड़ने हेतु  व्यापक व्यवस्थाएं की जा रहीं है। उन्होंने बताया कि मच्छरजनित बीमारियों से बचाव हेतु लोगों को लगातार जागरूक किया जाएगा।लोगो को घरों में और घरों के आसपास साफ सफाई रखने हेतु जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि डेंगू और मलेरिया से पीड़ित व्यक्ति के उपचार हेतु समुचित व्यवस्थाएं जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि डेंगू और मलेरिया से बचाव हेतु प्रचार प्रसार करवाके लोगो को जागरूक किया जाएगा। साथ ही यह भी बताया की जनपद मे माह – अप्रैल 2026 मे विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान भी चलाया जायेगा
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद में रेबीज नियंत्रण से बचाव हेतु  ए आर वी वैक्सीन की पर्याप्त संख्या उपलब्ध हैं।सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयों की समुचित उपलब्धता बनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फर्जी अस्पतालों और चिकित्सकों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।  जिले में अधोमानक दवाओं के विरुद्ध लगातार  प्रवर्तन कारवाही कर नकली दवाएं बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रहीं है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button