गोड्डा
महागामा के ऊर्जानगर में संतमत सत्संग का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। ऊर्जानगर स्थित राजमहल कोल परियोजना परिसर में एक दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। सत्संग का आयोजन ओसीपी के बड़ा बाबू के द्वारा किया गया था। जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संत स्वामी सत्यप्रकाश जी महाराज ने मुख्य रूप से प्रवचन दिया।स्वामी सत्यप्रकाश जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य के जीवन में कर्म और योग का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति अपने कर्म को निस्वार्थ भाव से करता है और योग के मार्ग पर चलता है, तब उसके जीवन से मोह और अज्ञानता का अंधकार समाप्त हो जाता है तथा मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में सत्य, अहिंसा और सदाचार को अपनाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति संगीत व सत्संग के मधुर वातावरण में डूब गए। अवसर पर महागामा अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने संतमत के आदर्शों को समाज में नैतिकता और आध्यात्मिक जागृति का आधार बताया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ किया गया।




