राजनीतिहापुड़

राहुल गांधी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर।

40 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नेक कार्य।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड़ । कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर हापुड़ में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। देवनंदिनी अस्पताल में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 40 कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। यह आयोजन देश की सेनाओं और जरूरतमंद मरीजों के लिए समर्पित था। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी का जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यह रक्तदान शिविर सामाजिक एकता और सेवा भाव का प्रतीक है। उन्होंने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। शिविर में पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, विधि प्रकोष्ठ जिला चेयरमैन रघुवीर सिंह एडवोकेट, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, जितेंद्र सिंह, भरतलाल शर्मा, निसार खान, प्रेम शर्मा, हेमंत कर्दम और अनुज कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जिला कॉर्डिनेटर अवनीश काजला ने इस आयोजन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसा कार्य जीवन रक्षा का सबसे बड़ा पुण्य है और यह शिविर कांग्रेस की सेवा भावना को दर्शाता है।
कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे सामाजिक और राजनीतिक प्रयासों की चर्चा की और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह रक्तदान शिविर न केवल एक सामाजिक पहल था, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच एकता और उत्साह का भी प्रतीक बना। स्थानीय लोगों ने भी इस आयोजन की जमकर सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button