मेरठ

छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

सरधना। थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर किशोरी का पीछा करने, रास्ता रोककर हाथ पकड़ने और उसे बाग में खींचने का प्रयास करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को सूरज कुमार त्यागी निवासी नगला आर्डर ने सरधना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गांव का रहने वाला फैजान (पुत्र जोनी उर्फ इस्लाम) उनकी 15 वर्षीय बेटी का पीछा करता था। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने किशोरी का रास्ता रोककर उसका हाथ पकड़ा और उसे जबरन बाग में खींचने की कोशिश की। इस गंभीर घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फैजान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button