बरेली

समाज के वंचित वर्ग का उत्थान ही असली अंत्योदय है , विधायक संजीव अग्रवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली।  एमजेपी. रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ के तत्वावधान में विगत दिवस अवसर पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ।  कुलपति प्रोफेसर के पी सिंह की अध्यक्षता  में कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ l इसके उपरांत मुख्य अतिथि माननीय विधायक  संजीव अग्रवाल तथा मुख्य वक्ता  नरेंद्र जी (सामाजिक कार्यकर्ता एवं विचारक) का  स्वागत किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी प्रांजल, अदिति एवं सुनैना सक्सेना ने कविता और भाषणों के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संजीव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। वहीं मुख्य वक्ता  नरेंद्र जी ने ‘एकात्म मानववाद’ और अंत्योदय की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को उपाध्याय जी के विचारों से सीख लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए।व्यक्ति से समष्टि एवं समष्टि से परमेष्टि ये दीनदयाल जी का विचार है इसको समझ कर विकास क्रम को निचले पायदान से चलाना चाहिए तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सभी साधन पहुंचाने का प्रयास हो l कुलपति ने भी अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए सामाजिक समरसता और सतत विकास के मूल्यों पर जोर दिया।
मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन का दायित्व डॉ. विमल कुमार ने निभाया तथा कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सौरभ वर्मा, समन्वयक, शोध पीठ द्वारा किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button