जालौन

टीजीटी परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क 

डीएम ने दिए कड़े निर्देश

 3 व 4 जून को सात परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, चार पालियों में 9252 अभ्यर्थी होंगे शामिल 
नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात, मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध 
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) लिखित परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को  परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि टीजीटी लिखित परीक्षा का आयोजन 03 एवं 04 जून 2026 को दो-दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली प्रातः 09.30 बजे से 11.30 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02.30 बजे से 04.30 बजे तक आयोजित होगी। जनपद में परीक्षा हेतु कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक महाविद्यालय, श्री गांधी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज उरई शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 3 जून को प्रथम पाली में 2692 एवं द्वितीय पाली में 2127 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जबकि 4 जून को प्रथम पाली में 2263 एवं द्वितीय पाली में 2170 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इस प्रकार कुल 9252 अभ्यर्थी चार पालियों में परीक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए 7 स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं 7 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी निरीक्षक, कर्मचारी अथवा सपोर्ट स्टाफ द्वारा मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप परीक्षा की पवित्रता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) योगेन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button