सिंगरौली
नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में किया जाएगा सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा सिंगरौली जिला आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं जिले की देवसर ब्लाक आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम अंतर्गत चयनित है जिसके तहत लक्षित इंडिकेटर को अर्जित करने हेतु नीति आयोग के निर्देशानुसार जुलाई 2024 से सितंबर 2024 तक 3 माह की अवधि में जिले में संपूर्णता अभियान का सफल क्रियान्वन किया गया। इस अभियान के उपलब्धियां एवं प्रयासों को दृष्टिगत रखते हुए नीति आयोग के निर्देशानुसार संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन जिला स्तर पर किया जाना है जिसके तहत जिले में सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 28 जुलाई 2025 को अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी, बैढ़न में दोपहर 2:00 बजे किया गया है, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित किया जाएगा।
इस संबंध में कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा सभी विभागों के साथ बैठक आहूत कर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु अरविंद डामोर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए अधिकारीयों , कर्मचारियों का ड्यूटी आदेश जारी किया गया है।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेंद्र सिंह ने सभी संबंधित विभाग प्रमुख को आकांक्षी जिला एवं ब्लाक कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी – कर्मचारी एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स की सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया तथा आकांक्षा हॉट अंतर्गत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 28 जुलाई 2025 से 2 अगस्त 2025 तक चलने वाले स्थानीय उत्पादन के प्रदर्शनी हेतु आजीविका मिशन , उद्यानकी विभाग, कृषि विभाग, आयुष विभाग, RSETI तथा अन्य द्वारा अपने स्थानीय उत्पादों का स्टॉल लगाए जाने हेतु निर्देशित किया। बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग के साथ अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



