रांची

हेमन्त सोरेन ने असम में चुनाव प्रचार का किया शुभारंभ, वंचित समाज को समान अवसर देने का दिया संदेश

Hemant Soren launches election campaign in Assam, gives message of equal opportunities to the deprived society

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची/असम। 28 मार्च 2026 शनिवार को हेमन्त सोरेन, झारखंड के मुख्यमंत्री, ने आज असम के कोकराझार जिले के गोसाईंगांव विधानसभा क्षेत्र में जेएमएम प्रत्याशी फ्रेडरिक्सन हांसदा के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित कर चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। अपने संबोधन में हेमन्त सोरेन ने झारखंड की वीर आदिवासी परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि आदिवासियों ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कभी गुलामी स्वीकार नहीं की। उन्होंने कहा कि अब झुकने का समय नहीं, बल्कि अपने अधिकार लेने का समय है। यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि आदिवासी और वंचित समाज के अधिकारों को घर-घर तक पहुँचाने का अभियान है। मुख्यमंत्री ने असम के चाय बागानों में काम करने वाले श्रमिकों के हक और अधिकारों की बात करते हुए कहा कि उन्हें अब तक केवल आश्वासन मिला है, वास्तविक अधिकार नहीं। उन्होंने भाजपा पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि “भाजपा देने वाला नहीं, लेने वाला है” और चुनाव के दौरान छोटे-छोटे धन वितरण के बाद वास्तविक हितों की अनदेखी करती है। हेमन्त सोरेन ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता सुधार के कारण निजी स्कूलों में अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि असम में भी ऐसी शिक्षा व्यवस्था लागू करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करते हुए कुछ लोग केवल चुनावी मंच से मीठी बातें करते हैं, जबकि वास्तविकता से दूर रहते हैं। मुख्यमंत्री ने वंचित समाज के युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि झारखंड में आदिवासी युवाओं की उच्च शिक्षा का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाता है और असम में भी ऐसी व्यवस्था लागू करनी चाहिए, ताकि हर बच्चे को समान अवसर मिल सके। उन्होंने शिक्षा को समाज सशक्तिकरण और भविष्य निर्माण की सबसे बड़ी ताकत बताया। इस जनसभा में हेमन्त सोरेन ने आदिवासी समाज और वंचित वर्ग के विकास एवं अधिकारों की रक्षा की दिशा में अपने संकल्प को दोहराया और सभी से सक्रिय समर्थन की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button