गोड्डा

गौतम अडानी ने किया गोड्डा पावर प्लांट का दौरा

कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं व किसानों से की मुलाकात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 छात्राओं को बेहतर सुविधाओं का भरोसा, 1600 मेगावाट परियोजना का लिया जायजा
गोड्डा। अडानी में ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने गोड्डा स्थित 1600 मेगावाट के Adani Power प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट परिसर में संचालित कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं से मुलाकात कर उनकी पढ़ाई और सुविधाओं की जानकारी ली। विद्यालय में छात्राओं से संवाद करते हुए उन्होंने स्नेहपूर्वक पूछा, “बेटा, पढ़ाई ठीक चल रही है? आपको और क्या चाहिए?” छात्राओं ने बताया कि Adani Foundation द्वारा दी जा रही सुविधाओं से उन्हें काफी सहायता मिल रही है। साथ ही उन्होंने परिसर में कुछ अतिरिक्त सुधारों की आवश्यकता भी रखी। इस पर गौतम अदाणी ने उनकी जरूरतों पर गंभीरता से ध्यान देने और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।कस्तूरबा बालिका विद्यालय आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां उन्हें सुरक्षित वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। दौरे के क्रम में गौतम अदाणी ने आसपास के गांवों के किसानों से भी मुलाकात की। उन्होंने खेती, रोजगार के अवसरों और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की। किसानों ने बताया कि बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स के आने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं। लगभग ₹16,000 करोड़ की लागत से निर्मित यह पावर प्लांट अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित है, जिससे उच्च दक्षता के साथ बिजली उत्पादन संभव हो रहा है और प्रदूषण में कमी आती है। दौरे के दौरान गौतम अदाणी ने प्लांट के कंट्रोल रूम और विभिन्न यूनिटों का निरीक्षण किया तथा इंजीनियरों और कर्मचारियों से बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों के साथ कैंटीन में बैठकर भोजन भी किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button