सिंगरौली

विधानसभा चितरंगी के ग्राम पड़रिया में संविधान सत्याग्रह एवं समरसता भोज संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली । जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण द्वारा दलित एवं आदिवासी गरीब बैगा बाहुल्य बस्ती ग्राम पिपरिया में 24 जून 2025 को वीरांगना आदिवासी रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर जिले भर में किए गए चौपाल संवाद पश्चात संविधान सत्याग्रह एवं विशाल समरसता भोज संपन्न हुआ। उच्च न्यायालय के खंडपीठ ग्वालियर में प्रदेश के भाजपा सरकार और उसके मनुवादी असामाजिक तत्वों द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा लगाने का विरोध करने के कारण प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश के साथ जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण द्वारा दिनांक 23 जून 2025 को विधानसभा चितरंगी एवं विधानसभा देवसर के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के गरीब, दलित, झूंगी बस्तियों में चौपाल संवाद आयोजित किया जाकर भाजपा सरकार की संविधान विरोधी विचारधारा, बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के अपमान पर लोगों के बीच अपना विचार साझा किया गया।
तत्पश्चात 24 जून 2025 को “संविधान सत्याग्रह” के तहत जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य तथा जिला पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस अशोक सिंह पैगाम के नेतृत्व में आयोजित ग्राम पड़रिया में संविधान सत्याग्रह संवाद एवं विशाल समरसता भोज कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चितरंगी के अध्यक्ष संकठा सिंह चौहान ने किया।
कार्यक्रम की भव्यता और विशिष्टता यह रही कि समरसता भोजन पकाने और परोसने की व्यवस्था उन्हीं वर्ग के लोगों के जिम्मे में रही और बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोग महिला ,पुरुष ,बच्चे एक साथ बैठकर पंगत में संगत किया । अंत में कार्यक्रम में सैकड़ो से अधिक संख्या में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ,पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने खड़े होकर संविधान के प्रस्तावना वाचन के बाद संविधान के मूल्यों की रक्षा एवं ग्वालियर खंडपीठ में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने में कांग्रेस पार्टी के दिशा निर्देश पर संघर्ष के अंतिम क्षण तक सभी परिस्थितियों में एक जुटता के साथ सहयोग का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव भास्कर मिश्रा, आईटी सेल प्रदेश सचिव अतुल शुक्ला, जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला कांग्रेस ग्रामीण के सचिव इस्लामुद्दीन, जनपद पंचायत चितरंगी सदस्य जगत प्रताप सिंह, दयाराम पनिका , ग्राम पंचायत डाला सरपंच मदन सिंह, पड़रिया सरपंच त्रिभुवन सिंह, उप सरपंच पड़रिया  केस पति साकेत, सामाजिक कार्यकर्ता रजवंती बैगा ,हीरालाल बैगा , संत कुमार साकेत, राम सिंह ,जूझन साकेत, बिहारी लाल साकेत, छोटेलाल साकेत एवं रामविलास जायसवाल सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button