पाकुड़

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आयोजित ग्राम सभा में विकास का खाका तैयार

A blueprint for development was prepared in the Gram Sabha organized under the Adi Karmayogi Abhiyan

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। सोमवार को प्रखंड लिट्टीपाड़ा के ग्राम मंझलाडीह में सोमवार को “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत भव्य ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मैसा पहाड़िया ने की। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाना, योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और ग्राम स्तर पर विकास की ठोस रूपरेखा तैयार करना है। सभा में मनरेगा, 15वें वित्त आयोग, समाज कल्याण एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक भवन, कब्रिस्तान घेराबंदी तथा धूमकुडिया भवन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का चयन किया गया। ग्राम सभा ने निर्णय लिया कि इन सभी योजनाओं को 2 अक्तूबर 2025 को विशेष ग्राम सभा में पारित किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों और कर्मियों ने मिलकर ग्राम विकास का नजरी नक्शा तैयार किया और ग्राम लीडर के रूप में मीना मालतो, बबलू मालतो, जेम्स मालतो, जोसफ मालतो और बैदा पहाड़िया का चयन किया। ग्राम सभा में भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और उत्साहपूर्ण माहौल में विकास का संकल्प लिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button