पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से मिले अमेठी के जितेन्द्र मिश्र और जौनपुर के प्रवीण सिंह
प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने पार्टी में शामिल कराया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लखनऊ/अमेठी। एस आई आर के दौरान शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी ने सांगठनिक मजबूती और पार्टी का परिवार बढ़ाने में बड़ी सफलता हासिल की है। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल के नेतृत्व में अमेठी और जौनपुर के दो नेताओं ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती जी से मुलाकात की ओर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए।
अमेठी के जितेन्द्र मिश्र और जौनपुर के प्रवीण सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल जी के साथ बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती जी से मुलाकात की और बसपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने बताया कि एस आई आर का काम पूरा होने के बाद दोनों नेता अपनी अपनी विधानसभाओं में बडा कार्यक्रम आयोजित करके कार्यकर्ताओं के समक्ष पार्टी में शामिल होंगे और सर्वसमाज के बीच पार्टी संगठन की मजबूती का संदेश देंगे।
प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने बताया कि माननीय बहन जी ने 26दिसम्बर तक सभी तरह की बैठकें रोकते हुए मंडल, जिला, विधानसभा, सेक्टर और बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों को गांव गांव जाकर मतदाता सूचियों की निगरानी करने, छूटे हुए लोगों के नाम शामिल कराने और नये मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए फार्म-6भरवाने के निर्देश दिए हैं। सभी बी एल ए ,बी एल ओ से मिलकर इस काम को आगे बढ़ायेंगे।

