अमेठी
तकनीकीशियनों से दफ्तर के काम लेने की मनाही,एम डी ने कार्यालय सहायकों को काम सौंपने के निर्देश दिए

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। विद्युत विभाग के अधिकांश कार्यालयों में अधिष्ठान और राजस्व सम्बन्धी कार्य तकनीकीशियनों से लिए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक अर्पणा यू की ओर से नवनियुक्त कार्यालय सहायकों से लिपिकीय कार्य लेने के निर्देश दिए गए हैं।तकनीकीशियनों को इन कार्यों से मुक्त करने के लिए कहा गया है।
बिजली विभाग के सर्किल आफिस और अधिशासी अभियंता और एस डी ओ कार्यालयों में अब तक तकनीशियनों से ही लिपिकीय कार्य लिया जाता रहा है। शासन की ओर से कार्यालय सहायकों की नियुक्ति होने के बाद कार्यालयों में पहले जैसी स्थिति ही बनी हुई थी।
प्रबंध निदेशक के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने सभी मातहतों को कार्यालय सहायकों से ही लिपिकीय कार्य लिए जाने के आदेश जारी किए। अभी भी इस आदेश का ठीक से अनुपालन नहीं हुआ है, हालांकि सभी एस डी ओ अपने कार्यालयों में तकनीकीशियनों से काम न लेने की बात कर रहे हैं।
एस डी ओ ने बताया कि हमारे कार्यालय को पांच कार्यालय सहायक प्राप्त हुए हैं।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि कार्यालय सहायकों की नियुक्ति हो गई है। सभी कार्यालयों में उनसे ही अधिष्ठान और राजस्व सम्बन्धी कार्य लेने के निर्देश दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि हमारे यहां एक व्यक्ति काम कर रहा था, कार्यभार ग्रहण करने के बाद ही हमने उसे हटा दिया है।

