भरत पुर
ट्रेन की चपेट में आने से लेपर्ड की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। राजस्थान के सवाईमाधोपुर में रणथंभौर टाइगर रिजर्व के खटूपुरा रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को मिले तीन वर्षीय मादा लेपर्ड के शव का नाका राजाबाग में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वन विभाग के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि रेलवे की ओर से एक लेयर्ड की ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच खटूपुरा रेलवे ट्रैक सवाई माधोपुर से रणथंभौर रेलवे स्टेशन के बीच लेपर्ड के शव को अपने कब्जे में लेकर नाका राजाबाग पर वेटरनरी बोर्ड पोस्टमॉर्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम के दौरान मादा लेपर्ड के शरीर पर गहरे घाव मिले थे। मादा लेपर्ड की ज्यादा खून बहने आंतरिक चोटों की वजह से मौत हुई है।



