बालाघाट

खनिज विभाग सख्त

भौरगढ़ में अवैध रेत भंडारण 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : बालाघाट जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 21 मई 2026 को उपसंचालक (खनिज प्रशासन) सुश्री फरहत जहां के निर्देश पर तहसील खैरलांजी के ग्राम भौरगढ़ में संयुक्त रूप से आकस्मिक जांच अभियान चलाया गया।
     कार्रवाई के दौरान तहसीलदार खैरलांजी, खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल, नायब तहसीलदार डी.एल. परते तथा थाना खैरलांजी के पुलिस अमले ने ग्राम भौरगढ़ में मुख्य सड़क किनारे खनिज रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर जांच की। मौके पर लगभग 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत का भंडारण पाया गया।
      जांच के दौरान उपस्थित किसी भी व्यक्ति द्वारा उक्त रेत के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या मालिकाना हक प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके चलते प्रशासन ने रेत को लावारिस मानते हुए अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध जप्ती की कार्रवाई की।
    जप्त की गई रेत को अन्य वाहनों की सहायता से थाना खैरलांजी लाकर सुरक्षार्थ पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। मामले में नियमानुसार प्रकरण तैयार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button