सिंगरौली

आरएलआई विन्ध्याचल में “लीडर्स ऐज़ टीचर्स” सत्र का आयोजन 

परियोजना प्रमुख(विन्ध्याचल) ने साझा किए अनुभव और प्रेरणा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । आरएलआई विन्ध्याचल द्वारा 11 नवम्बर 2025 को “लीडर्स ऐज़ टीचर्स” सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायी सत्र का उद्देश्य वरिष्ठ नेतृत्व और युवा अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर अनुभव आधारित अधिगम और पीढ़ीगत ज्ञान-विनिमय को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम ने युवा प्रशिक्षुओं के लिए एनटीपीसी के अनुभवी नेतृत्व से प्रेरणा प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया। सत्र को संबोधित करते हुए संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख(विन्ध्याचल) ने अपने विशिष्ट करियर अनुभव साझा करते हुए दक्षता, सतत अधिगम, टीमवर्क और बेहतर पारस्परिक संबंधों को व्यावसायिक सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने एनटीपीसी के परिचालन परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए लचीले संचालन, राख प्रबंधन और उपयोग जैसी चुनौतियों का उल्लेख किया तथा युवाओं से नवाचार, अनुकूलनशीलता और तकनीकी उत्कृष्टता के माध्यम से इन्हें पार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी के कोर वैल्यूज़ कर्मचारियों के लिए सतत सफलता और दृढ़ता का मार्गदर्शक सिद्धांत हैं।
 साहा ने प्रतिभागियों को ज्ञान अर्जन, रुचियों का विकास, रचनात्मक सोच और नवीन तकनीकों के साथ अद्यतन रहने के लिए प्रेरित किया, जिससे एनटीपीसी की नवाचार और व्यक्तिगत विकास की संस्कृति को और सशक्त किया जा सके।
इस अवसर पर डॉ. देबास्मिता त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (आरएलआई) एवं राघवेन्द्र प्रसाद, अपर महाप्रबंधक (आरएलआई) ने संजीब कुमार साहा का अभिनंदन करते हुए युवा प्रतिभाओं के मार्गदर्शन एवं भविष्य के नेतृत्व को आकार देने में उनके निरंतर योगदान की सराहना की। सत्र का संचालन रविकांत रमिन्नी, वरिष्ठ प्रबंधक (आरएलआई) द्वारा किया गया। कार्यक्रम को एग्जीक्यूटिव ट्रेनीज़ 2024 बैच के प्रतिभागियों द्वारा अत्यंत उत्साहपूर्वक सराहा गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button