मथुरा
चिकित्सक की टेबल जेब से निकालकर रखा जिंदा सांप,मचा हड़कंप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। यमुनापार के लक्ष्मी नगर निवासी दीपक राजपूत ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। सोमवार की शाम को वह ई-रिक्शा से वृंदावन जा रहे थे। रास्ते में ई- रिक्शा में छिपकर बैठा सांप निकाला और चालक के हाथ में डस लिया। चालक ने तुरंत सांप को पकड़ा और अपनी जैकेट की जेब में रखकर जिला अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल की इमरजेंसी में उसने चिकित्सक की टेबल पर सांप को रख दिया। सांप को देख चिकित्सकों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में ई-रिक्शा चालक को इमरजेंसी से बाहर निकाला गया। ई-रिक्शा चालक ने इलाज के लिए हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होने पर जिला अस्पताल चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पहले सांप को छुड़वाया। इसके बाद ही ई-रिक्शा चालक का चिकित्सक ने उपचार किया।



