पाकुड़

संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओ की भावनाओं से अवगत होने आया हूं अब्दुल खालिक

I have come to strengthen the organization and to know the sentiments of the workers, Abdul Khaliq

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले हिरणपुर मोहनपुर आज संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत एक बैठक हिरणपुर प्रखण्ड अध्यक्ष मनोबर आलम के अध्यक्षता में की गई जिसमे मुख्याथिति के रूप में एआईसीसी ऑब्जर्वर पूर्व सांसद अब्दुल खालिक, पीसीसी ऑब्जर्वर मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व सुलतान अहमद, पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के उपस्थिति में हिरणपुर प्रखण्ड के मोहनपुर और तोड़ाई में की गई जिसमें प्रखंड के सभी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष उपस्थित हुए। बैठक में मुख्यातिथि ने कार्यकर्ताओ से बात कर संगठन को कैसे मजबूत किया जाए जिला अध्यक्ष चयन से सम्बन्धित वन टू वन बात किया। एआईसीसी ऑब्जर्वर पूर्व सांसद अब्दुल खालिक को कार्यकर्ताओं ने बताया कि चुनाव के समय पार्टी की गठबंधन की जाती हैं। लेकिन कार्यकर्ताओं का गठबंधन नहीं होता है। कार्यकर्ता चुनाव के बाद नेताओ के द्वारा कार्यकर्ताओ को पूछा तक नहीं जाता, जेएमएम केवल चुनाव के समय हमलोग का स्तेमाल करता है और ऐसे में संगठन बनाना और चलाना मुश्किल हो रहा है। प्रखण्ड में व्याप्त लूट की स्थिति है, हमलोग आपसे आग्रह करते है की कार्यकर्ताओ का गठबंधन हो न की नेताओ का। तभी संगठन मजबूत होगा ऑब्जर्वर महोदय ने कहा फिलहाल जिला अध्यक्ष चैन को लेकर आपलोगो का राय लेना था और आने वाले दिनों में संगठन के ही अनुसंशा पर सांसद विधायक को टिकट दिये जायेंगे। यही राहुल गांधी का उद्देश्य है। देश की स्थिति को देखते हुए सभी दल एकजुट हो रहे है ताकि संविधान विरोधी सरकार को खत्म करने के लिए हमे आगे आना होगा संगठन आज राहुल गांधी जी और मल्लिका अर्जुन खड़गे जी चाहते है की जिला अध्यक्ष का चैन लोकतांत्रिक तरीके से हो, इसके लिए हमलोग आए है आप संगठन को मजबूत कीजिए। बूथ और बीएलए मजबूत नहीं होगा तो राहुल गांधी का देश में अमन चयन बनाने का सपना साकार नहीं होगा। इसलिए बूथ में हमे मजबूत होना होगा। बैठक में मुख्यरूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सुलतान अहमद, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, जिला महासचिव मंजुला हसदा, प्रदेश सचिव सेमिनूल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष अमित ठाकुर, शमशेर आलम, मोहम्मद मुस्ताक अली, हुसैन मोमिन, यूथ विधानसभा अध्यक्ष आबिद इस्लाम, मंडल अध्यक्ष सफीकुल अंसारी, पंचायत अध्यक्ष मन्ना पंसारी, मोहम्मद मुजम्मिल, मंडल उपाध्यक्ष सकलेन अंसारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम सहित पंचायत अध्यक्ष सचिव उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button