जालौन
अराजकतत्वों ने शिवमंदिर में की तोड़फोड़, आरोपी पकड़ा गया
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उरई (जालौन)। बीती रात्रि कालपी रोड स्थित चैरसी मोड़ पर शिव मंदिर में अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ कर शिवलिंग व नंदी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया जैसे ही उक्त जानकारी आसपास के लोगों को पता चली तो वह मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले को दौड़ाकर पकड़ लिया इसी दौरान मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने भीड़ के चंगुल से आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड स्थित चैरसी मोड़ पर सड़क किनारे अराजकतत्वों ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ करते हुये मंदिर में शिवलिंग सहित नंदी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जैसे ही उक्त घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को पता चली तो उन्होंने शरारतीतत्व का पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसी दौरान मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंची और पुलिस ने भीड़ के चंगुल से मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले सुरेश कुमार निवासी नालंदा बिहार को अपने कब्जे में ले लिया था। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखा जिसमें आरोपी मंदिर में तोड़फोड़ करता दिख रहा था। बाद में मंदिर में क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटाकर उसके स्थान पर दूसरी प्रतिमा को लगवाया तब कहीं जाकर स्थालीय लोगों का आक्रोश कम हुआ।



