अमरोहा
नल से पानी भरने गई महिला को सांप ने काटा
अमरोहा में लगातार बढ़ रहीं घटनाएं, 20 दिन में 7 लोगों को डस चुका

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : थाना रहरा क्षेत्र के गांव तरौली में सांप के काटने कि घटनाएं लगातार बढ़ रही l इससे ग्रामीणों में डर का माहौल है l शनिवार की देर शाम दिनेश नागर की पत्नी बबली घर पर स्थित नल से पानी भरने गई थी l इसी दौरान नल के पास बैठे जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया l उसकी हालत बिगड़ गई और परी परिजनों ने तत्काल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है l पिछले 20 दिनों में सांप ने 24 वर्ष से मोहित नागर,15 वर्षीया सोनी, 40 वर्षीय महिला मुनेश और 26 वर्षीय रजनी को भी डसा है l इन सभी का अभी भी उपचार जारी है l लगभग 11 दिन पहले अशोक नागर के 11 वर्ष के बेटे अर्पित की सांप के डसने से मौत हो गई थी l जहरीले सांप के काटने से गांव निवासी रामवीर सिंह के तीन मवेशियों की भी मौत हो चुकी है l ग्रामीणों के अनुसार गांव के तालाब की कई सालों से सफाई नहीं हुई है l इसकी वजह से वहां जहरीले सांप पनप रहे हैं l यह सांप बार-बार ग्रामीण और मवेशियों पर हमला कर रहे हैं l
ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की है l लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है l इससे प्रशासन के प्रति ग्रामीणों में गुस्सा है l ग्रामीणों की मांग है कि गांव में तुरंत सर्प पकड़ने वाली टीम भेजी जाए l साथ ही पास के अस्पतालों में एंटी वेनम दवाओं और प्रशिक्षित डॉक्टरो को 24 घंटे उपलब्ध कराया जाए l गांव के तालाब और आसपास के क्षेत्रों की सफाई करवाई जाए और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाए l



