बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी, की मंगल कामना

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षा बंधन शनिवार को अमेठी जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ वनवासी का पुरवा खौपुर बुजुर्ग संग्रामपुर और सरायपान भरेथा पहुंचकर बहनों से राखी बंधवाई और उपहार भेंट किया।
देश भर में रक्षाबंधन का महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने शनिवार को अलग अंदाज में इस पर्व को मनाया पिंटू ने खौपुर संग्रामपुर के वनवासी का पुरवा गांव पहुंचकर बहनो से राखी बंधवाई और उपहार भेंट किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
वहीं पिंटू सिंह गांव सरायपान भरेथा भेंटुआ पहुंच कर बहनों से राखी बंधवाया और उपहार भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर रामसिंह ,कमला प्रसाद उपाध्याय ,राजकली वनवासी, भुल्लर वनवासी, प्रीतम पांडेय, संजय वनवासी ,शारदा प्रसाद पाण्डेय, लालजी वनवासी ,रामराज पांडेय एडवोकेट सुरेश कनौजिया प्रधान, धर्मेश कश्यप बीडीसी, कपिल गोस्वामी, रोहित गोस्वामी,सुरेश गोस्वामी, राजकली, ननका, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
रक्षाबंधन का हिंदू धर्म में विशेष है महत्व
इस मौके पर पिंटू ने कहा कि रक्षाबंधन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते के प्रेम व पवित्रता को दर्शाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी या रक्षासूत्र बांधती हैं और उनके सफल व उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं। साथ ही भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देते है भाई-बहनों के बीच के अनूठे बंधन का सम्मान करता है। “रक्षा बंधन” शब्द दो संस्कृत शब्दों से लिया गया है: “रक्षा,” जिसका अर्थ है सुरक्षा, और “बंधन,” जिसका अर्थ है बाँधना। इसलिए, यह त्योहार “सुरक्षा की गाँठ या बंधन” का प्रतीक है।
पिंटू ने कहा कि प्रेम और कर्तव्य का यह उत्सव सिर्फ़ रक्त संबंधों तक ही सीमित नहीं है; यह चचेरे भाई-बहनों, बहनों और भाभी, चाची (बुआ), भतीजे (भतीजा) और अन्य करीबी रिश्तों के बीच भी मनाया जाता है। यह त्योहार इन बंधनों की स्थायी और सुरक्षात्मक प्रकृति को खूबसूरती से दर्शाता है।



