रोटरी क्लब ऑफ कानपुर की ओर से दीपावली मिलन एवं भव्य डांडिया का कार्यक्रम बड़े ही धूम-धाम के साथ संपन्न हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : यूनियन क्लब फूलबाग में रोटरी क्लब ऑफ कानपुर की ओर से दीपावली मिलन एवं भव्य डांडिया का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों के साथ-साथ उनके परिवार के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन,पूजा अर्चना व आरती के साथ किया गया। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और गले मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन गौरव तिवारी व सचिव रोटेरियन जिम्मी भाटिया ने बताया कि रोटरी क्लब कानपुर हर वर्ष दीपावली मिलन का आयोजन करता है ताकि सभी सदस्य एक परिवार की तरह मिल सकें। इस बार हमने दीपावली मिलन के साथ भव्य डांडिया का भी आयोजन किया,जिससे कार्यक्रम में और भी आनंद आ गया। वही उन्होंने आगे बताया कि हमारा उद्देश्य सिर्फ उत्सव मनाना नहीं है, बल्कि समाज सेवा के लिए सभी को एकजुट करना है। रोटरी क्लब आगे भी शिक्षा,स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में इसी तरह कार्य करता रहेगा डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में डांडिया की मनमोहक प्रस्तुति दी वही डीजे की धुन पर सभी तक झूमते नजर आए। इस कार्यक्रम में बेस्ट डांडिया, बेस्ट ड्रेस और बेस्ट कपल जैसे अन्य पुरस्कार भी वितरित किए गए। अंत में सभी उत्कृष्ट कलाकारों को सरप्राइज गिफ्ट देकर सम्मान किया। इस अवसर चेयरमैन रो. दीपक अग्रवाल,को-चेयरमैन रो. वैभव खण्डेलवाल,अनिल खन्ना,रूफी वर्की,मुकुल टंडन,तरुण खन्ना,आर. एस. ग्रोवर,राजीव अग्रवाल,विराट गुप्ता,तौफीक अहमद,पी. एन. जैन,शिवांगिनी राज लूथरा,आकांक्षा त्रिपाठी,नित्या चावला,इंदर जीत सिंह, रोली चावला सहित आदि लोग मौजूद रहे।



