शामली

प्रशांत सैनी की मैनेजमेंट में फाइनल में दमदार प्रदर्शन, काशी किंग्स बनी यूपीकेएल चैंपियन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) के फाइनल मुकाबले में काशी किंग्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लखनऊ लायंस को शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस ऐतिहासिक जीत के साथ काशी किंग्स ने न सिर्फ खिताब जीता, बल्कि पूरे प्रदेश के खेल प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। यूपीकेएल में काशी किंग्स की यह सफलता उत्तर प्रदेश के खेल जगत के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। यूपीकेएल किंग्स के मेनेजर चौसाना के प्रशांत सैनी है।
उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग टूर्नामेंट लीग ओनर संभव जैन के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश की कई मजबूत टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान काशी किंग्स का प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा और फाइनल में टीम ने लखनऊ लायंस के खिलाफ आत्मविश्वास और रणनीति के साथ खेलते हुए जीत दर्ज की। मैच के हर चरण में काशी किंग्स के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, आक्रमक रेड और मजबूत डिफेंस का परिचय दिया।काशी किंग्स की इस उपलब्धि के पीछे टीम ओनर श्री कुलवंत बालियान एवं श्री विश्वास बंसल का मार्गदर्शन और समर्थन अहम रहा। दोनों के सहयोग से टीम को न केवल बेहतर संसाधन मिले, बल्कि खिलाड़ियों का मनोबल भी ऊंचा बना रहा। वहीं टीम मैनेजर  प्रशांत सैनी निवासी लक्ष्मीपुरा की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण रही। उन्होंने टीम को एकजुट रखते हुए सही रणनीति तैयार की और पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
प्रशांत सैनी ने बताया कि वे भविष्य में अपने क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को ऐसे बड़े मंच उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास करेंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी प्रदेश और देश स्तर पर पहचान बना सकें। प्रशंात सैनी इससे पहले वे उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल लीग में गोरखपुर जायंट्स के टीम मैनेजर रह चुके हैं, जिसका अनुभव काशी किंग्स के लिए बेहद लाभकारी साबित हुआ। काशी किंग्स की यह जीत पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है और प्रदेश में कबड्डी के प्रति बढ़ते उत्साह को नई ऊर्जा देने का काम करेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button