अमरोहा

उझारी नगर पंचायत के सलीम नगर कीचड़ में तब्दील

आधा किलोमीटर सड़क बनी मुसीबत, प्रशासन बना अनजान!

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उंझारी/ अमरोहा।  नगर पंचायत उझारी के सलीम नगर मोहल्ले के निवासी पिछले कई महीनों से कीचड़ और गड्ढों में जीने को मजबूर हैं। लगभग आधा किलोमीटर लंबी यह सड़क बरसात के मौसम में दलदल का रूप ले चुकी है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का निकलना भी बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार नगर पंचायत अधिकारियों और चेयरमैन साहब से शिकायत की है। हर बार यही आश्वासन मिलता है कि “बहुत जल्द सड़क बनाई जाएगी”, लेकिन अभी तक न तो कोई कार्य शुरू हुआ और न ही कोई ठोस कदम ज़मीन पर नजर आया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा यह दावा किया गया था कि सड़क का सर्वे हो चुका है, लेकिन जब स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है तो यह सवाल उठता है कि क्या यह सर्वे केवल कागजों तक सीमित था? स्थानीय निवासी बताते हैं कि बारिश के दिनों में घर से बाहर निकलना भी भारी जोखिम बन जाता है। कई बार लोग फिसल चुके हैं और वाहन फंस चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन देने में व्यस्त हैं। प्रश्न यह उठता है कि अगर सर्वे हो चुका है तो निर्माण कार्य कब शुरू होगा? और अगर सर्वे ही नहीं हुआ, तो जनता को गुमराह क्यों किया जा रहा है?
सलीम नगर मोहल्ले की जनता अब जवाब मांग रही है—क्या हमें तब तक इंतजार करना होगा जब तक कोई बड़ा हादसा न हो जाए?
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button