फर्रुखाबाद

विश्व पर्यावरण दिवस के पर कायमगंज में वृक्षारोपण

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ0 शरद गंगवार व अधिशासी अधिकारी डॉ0 लव कुमार मिश्र ने किया वृक्षारोपण।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

फर्रुखाबाद ,कायमगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद कायमगंज में अध्यक्ष डॉ0 शरद गंगवार व अधिशासी अधिकारी डॉ0 लव कुमार मिश्र द्वारा ग्राम लुधैया स्थित एमआरएफ सेंटर पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया। वृक्षारोपण के उपरांत अनुशासन अधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियो व कर्मचारियों को हरित शपथ दिलाई गई व वेट वेस्ट कंपोस्टिंग यूनिट व वेस्ट टू वंडर पार्क का निरीक्षण कर निकाय द्वारा किये जा रहे कार्यों में और अधिक सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के अंत में 15 वें वित्त द्वारा क्रय किए डोर टू डोर सैग्रीगेटेड कूड़ा कलेक्शन हेतु दो मैजिक वाहनो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान अवर अभियंता जल प्रशांत कुमार, राजस्व निरीक्षक अंशुमान आनंद शुक्ला, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, अनिल कुमार आजाद , समस्त सफाई नायक , प्लांट केयरटेकर अतुल तिवारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button