संभल

कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 

संभल। पवित्र श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुगम रूप से संपन्न कराने के लिए जनपद संभल में यातायात पुलिस द्वारा विशेष यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा मार्ग पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए यातायात पुलिस लगातार मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही है। इसी क्रम में चंदौसी चौराहा,संभल पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई। कांवड़ यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के साथ साथ आम राहगीरों एवं वाहन चालकों को भी सुगम यातायात उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। हेड कांस्टेबल सोनू अहलावत के द्वारा लाउड स्पीकर के माध्यम से यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु वाहन चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यातायात पुलिस का उद्देश्य है कि पवित्र कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण,सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न हो और श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। आमजन से भी अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन करें और कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस का सहयोग करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button