हापुड़
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया कावड़ मार्गों का औचक निरिक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
हापुड । जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के द्वारा कावड़ मार्गो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कांवड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चेंजिंग रूम की साफ सफाई निरंतर करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की कांवड़ियों को कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।




