पूर्व कमांडो रमेश फौजी ने किया एक्स सर्विसमैन को सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बागपत। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बागपत द्वारा बिजरोल गांव में बाबा शाहमल के वंशज एवं पूर्व कमांडो रमेश फौजी के आवास पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रमेश फौजी ने सभी एक्स सर्विसमैन व उनके बच्चे जो यूपी पुलिस में सेलेक्ट हुए हैं तथा जिनका पढ़ाई में अच्छा रिजल्ट रहा है उन सभी का फूल माला पहनाकर तथा बाबा शाहमल का आकर्षक कलेंडर देकर सम्मान किया। साथ ही समाज के छोटे छोटे बिंदुओ पर बातचीत की। लोगों के उन बिंदुओं पर सुझाव लिए और उन बिंदुओ को आगे अमल में लाने की बात कही। जिसे सभी ने सहर्ष स्वीकार किया। पूर्व कमांडो रमेश फौजी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की हर किसी ने प्रशंसा की और उनके कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह समाज हित में आगे भी इस तरह के कार्यक्रम करते रहेंगे।



