मथुरा

बरात घर के सीमांकन के दौरान हुआ विवाद, प्राथमिकी दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। गोवर्धन के राधाकुंड नगर पंचायत राधाकुंड में सरकारी भूमि पर प्रस्तावित बरात घर के निर्माण के लिए किए जा रहे सीमांकन कार्य के दौरान विवाद खड़ा हो गया। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, हाथापाई कर दी। नगर पंचायत कर्मियों ने थाना गोवर्धन में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत में नगर विकास विभाग की वैश्विक नगरोदय योजना के तहत सरकारी भूमि पर बरात घर का निर्माण प्रस्तावित है। अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर 23 दिसंबर को सफाई नायक श्याम सुंदर सैनी, नरेश कुमार सैनी सहित नगर पंचायत के कर्मचारी भूमि के सीमांकन के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान राधाकुंड निवासी हीरा, राधेश्याम, भूपेंद्र और सियाराम मौके पर आ गए और कर्मचारियों से गाली-गलौज करने लगे। एक कर्मचारी को झूठे एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए नगर पंचायत कर्मचारियों ने थाना गोवर्धन में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button