गोड्डा
पथरगामा में नजरी नक्शा संशोधन को लेकर बीएलओ सुपरवाइजर्स की बैठक आयोजित
27 अगस्त तक अनुमंडल कार्यालय में जमा करने का निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा :- शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कार्यालय में शुक्रवार को नजरी नक्शा संशोधन को लेकर बीएलओ सुपरवाइजर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम ने की।
बैठक में बीडीओ ने सभी बीएलओ सुपरवाइजर्स को निर्देशित किया कि वे 27 अगस्त 2025 तक नजरी नक्शे का आवश्यक संशोधन करते हुए उसे अनुमंडल कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें। साथ ही, जिओ-फेंसिंग के तहत सटीक कोऑर्डिनेट्स लेने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि भौगोलिक सूचनाओं में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो।
बीडीओ श्री गौतम ने उपस्थित कर्मियों को कार्य में पारदर्शिता और समयबद्धता बरतने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि नजरी नक्शा चुनावी प्रक्रिया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मौके पर राजीव साह, अरविंद शाह, पवन कुमार, सपना कुमारी, किरण कुमारी, श्रीकांत कुमार,पवन कुमार समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।




