बरेली

महिला पुलिसकर्मियों की आंखें हुईं नम इंस्पेक्टर की विदाई में सभी हुए भावुक 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। यूपी पुलिस महकमे में तबादले आम बात है, लेकिन कई बार विदाई के ऐसे दृश्य सामने आ जाते हैं जो लंबे समय तक चर्चा का विषय बने रहते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा बरेली के प्रेमनगर थाने में देखने को मिला, जब इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी का तबादला आगरा ज़ोन के लिए हो गया। विदाई के इस मौके पर न सिर्फ साथी पुलिसकर्मी भावुक हो उठे, बल्कि कई महिला पुलिसकर्मी इंस्पेक्टर से गले लगकर रोती नज़र आईं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विदाई में छलके जज्बात
इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी बरेली पुलिस महकमे में अपनी अलग पहचान रखते हैं। प्रेमनगर थाने में उनकी तैनाती के दौरान वे न केवल अपने काम को लेकर चर्चित रहे, बल्कि पुलिसकर्मियों के बीच एक सौम्य और सहयोगी अफसर के तौर पर भी मशहूर रहे। विदाई समारोह के दौरान जब उनका तबादला आदेश पढ़ा गया तो मौजूद पुलिसकर्मी भावुक हो गए। खास बात यह रही कि कई महिला पुलिसकर्मी उन्हें गले लगाकर रोने लगीं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और लोगों की आंखें भी नम हो गईं।बरेली के इस विदाई समारोह ने यह साबित कर दिया कि पुलिस विभाग सिर्फ सख्ती और नियमों से ही नहीं चलता, बल्कि इंसानियत और आत्मीय रिश्तों से भी भरा होता है। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी की विदाई का यह दृश्य लंबे समय तक पुलिस महकमे और बरेलीवासियों की यादों में ताज़ा रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button