पाकुड़

तकरीबन 1000 प्रतिभागियों ने भाग लेकर बाल विवाह, महिला सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों पर प्राप्त किया जागरूकता संदेश

Around 1000 participants participated and received awareness messages on child marriage, women safety and social evils.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। मुख्यमंत्री झारखंड के विज़न के अनुरूप मिशन शक्ति के तहत जिला प्रशासन, पाकुड़ ने अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला का उद्घाटन परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का एवं अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त एवं सम्मानित अधिकार सुनिश्चित करने के लिए बाल विवाह, घरेलू हिंसा, दहेज, डायन प्रथा, नशामुक्ति अभियान आदि विषयों पर चर्चा की गई। रानी विद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रभावशाली संदेश दिया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि सामाजिक बदलाव के लिए घर से शुरुआत करना आवश्यक है। उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण के महत्व और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में सामूहिक सहभागिता पर जोर दिया। कार्यक्रम में डालसा सचिव, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। परियोजना निदेशक आईटीडीए ने बाल विवाह मुक्त झारखंड एवं डायन कुप्रथा उन्मूलन के संकल्प की शपथ दिलाई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button