गाजियाबाद
लोनी में एनजीटी आदेशों की खुली धज्जियाँ
जौहरीपुर मार्ग पर चल रहा अवैध कार धुलाई सेंटर, अधिकारियों की चुप्पी पर फिर उठे सवाल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी (गाज़ियाबाद)। लोनी के जौहरीपुर मार्ग पर इंदिरा एंक्लेव कालोनी के वार्ड संख्या 41 में संचालित एक कार धुलाई सेंटर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि यह सेंटर एन जी टी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के जलदोहन संबंधी आदेशों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए धड़ल्ले से अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है।
स्थानीय निवासी धर्मपाल शिकायतकर्ता ने इस प्रकरण की लगातार कई बार तहसील दिवस में शिकायतें की हैं —
पहली शिकायत 19 अप्रैल 2025 को तहसील दिवस में,
फिर 20 सितंबर 2025 को दोबारा तहसील दिवस में,
और अब 4 अक्टूबर 2025 को सम्पूर्ण समाधान दिवस में व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपनी शिकायत दर्ज कराई ।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस कार धुलाई सैंटर पर सरकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। शिकायतकर्ता ने यहां तक आरोप लगाया कि यह अवैध
सेंटर कुछ अधिकारियों की देखरेख और संरक्षण में चल रहा है।
स्थानीय लोगों में अब यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर प्रशासन, भूगर्भ विभाग, नगर पालिका और पुलिस अधिकारी इस मामले में कार्यवाही करने से परहेज़ क्यों कर रहे हैं? जबकि इससे पहले भी इस कार धुलाई सैंटर के खिलाफ सील की कार्यवाही हो चुकी है अब फिर पुनः इसके चलने के
पीछे अवैध धन वसूली या राजनीतिक दबाव जैसे कारण छिपे हो सकते हैंॽ — यह सवाल अब आमजन के बीच चर्चा का विषय बन गया है।ॽ
ग्रामीणों और आस-पास के निवासियों का कहना है कि कार धुलाई सेंटर से भूजल का अत्यधिक दोहन हो रहा है, जिससे क्षेत्र में पानी का स्तर लगातार नीचे जा रहा है। बावजूद इसके, एनजीटी के दिशा-निर्देशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।
फिलहाल, जिला प्रशासन की ओर से इस प्रकरण में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं स्थानीय लोग उम्मीद जता रहे हैं कि उच्चाधिकारियों द्वारा इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द कार्यवाही की जाएगी।


