खैरथल
झूलेलाल मंदिर में चालिहा महोत्सव 16 जुलाई से
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : खैरथल में पूज्य सिन्धी पंचायत और झूलेलाल सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सिंधी समाज के इष्टदेव झूलेलाल भगवान का चालिहा महोत्सव 16 जुलाई से शुरू होगा। यह आयोजन आनंद नगर कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में होगा।40दिन तक श्रद्धालु व्रत रखेगें,हर रोज आरती ,कीर्तन, भजन प्रसाद वितरण के धार्मिक आयोजन होंगे


