खैरथल

खैरथल में किसानों का ट्रैक्टर मार्च, सरकार को दी बड़ी चेतावनी 

हक नही मिलने तक जारी रहेगा विरोध : ललित यादव 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : मुंडावर से हजारों किसान ट्रैक्टर के साथ रैली के रूप में जिला बचाओ संघर्ष समिति के समर्थन देने खैरथल पहुंचे।  खैरथल-तिजारा जिला बचाने के संकल्प के साथ खैरथल शहर मे टैक्टर मार्च निकाला और जिला कलेक्टर को मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौपा .राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने अलवर जिले से अलग करके एक नया जिला बनाया, जिसका नाम है खैरथल-तिजारा
जब से भाजपा सरकार आई  इस जिले मे विकास कार्य ठप्प पड़े है जिला मुख्यालय खैरथल के हालात भी ज्यों के त्यों पड़े रहे जिले में कोई विकास नही किया अब भाजपा सरकार ने इस जिले का नाम बदलकर भर्तृहरि नगर कर दिया. वहीं अब खैरथल तिजारा जिले के नाम परिवर्तन और मुख्यालय बदलने की संभावना के चलते लोगों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मुंडावर विधायक ललित यादव के नेतृत्व में टैक्टर रैली निकाल कर प्रदर्शन किया गया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में टैक्टर लेकर लोग खैरथल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया. इसके साथ ही जिला बचाने की जंग में आज खैरथल में बड़ा प्रदर्शन किया गया. जिसमें ग्रामीणों ने ट्रेक्टर रैली निकाल कर लोगों को जिला बचाने के लिए सन्देश दिया. टैक्टर रैली मे आये किसानों ने बताया जिले का नाम और स्थान बदलने वालों को क्षेत्र की जनता ने खैरथल मे आकर बता दिया है हम कोई बदलाव नही चाहते इसके लिए लड़ाई जारी रहेगी
मुख्यालय पर निकाली विशाल टैक्टर रैली
खैरथल जिला बचाओ संघर्ष समिति के समर्थन में मुंडावर विधायक ललित यादव ओर विधायक दीपचंद खेरिया के नेतृत्व में विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई. रैली की शुरुआत उलाहेड़ी स्टैंड मुंडावर से हुई और खैरथल पहुंचकर हनुमान सर्किल, रेलवे फाटक और अंबेडकर सर्किल से गुजरते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची. खैरथल के लोगों ने बताया खैरथल में पिछले 30-35 साल में इतना बड़ा विरोध प्रदर्शन नही देखा जिसमें इतने टैक्टर और लोग पहुंचे हो.
इसके बाद सभी ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर जिले का नाम यथावत रखने तथा मुख्यालय को खैरथल रखने की मांग की. इसके साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतवानी भी दी. इसके बाद सभी लोग धरना स्थल पर आंदोलनकारियों के साथ शामिल हुए.
 रैली में किसान, व्यापारी और आमजन की भागीदारी रही और विशाल ट्रैक्टर रैली में उन्होंने जिले को बचाने की आवाज बुलंद करी. इसके साथ ही शहरवासियों और व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया. इस ट्रैक्टर रैली के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल भी तैनात रहा था.
धरने पर हुई रैली को समरनजीत कौर,भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश सैनी,हरसौली परगना से जीतराम चौधरी, लोक शक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी,एमपीएस संघ अध्यक्ष रूपेशजी ने जिला बचाओ संघर्ष समिति को अपना पूर्ण समर्थन दिया मौके पर जिला बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी पूर्व प्रधान रोहितास चौधरी, अखलेश कौशिक, ओमप्रकाश रोघा, विक्की चौधरी,पंकज रोघा,सर्वेश  गुप्ता, कृष्ण चौधरी, मोहन लाल शर्मा,रामचंद्र कामरेड,हिमांशु भारद्वाज, निक्की प्रजापति,प्रथम डाटा,प्रथम तिवारी, रिंकू शर्मा,अंकित लाटा ,देशराज जांगिड़, मनोज कोस्तानी, जीतू जांगिड़, राकेश अडोलिया सहित हजारो लोगो की मौजूदगी रही
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button