खैरथल
हरसौली ग्राम पंचायत के रक्तदाताओं ने शहीदी दिवस पर रचा इतिहास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : शहीदी दिवस के अवसर पर बाबा संत दास जी की पावन धरा पर आयोजित प्रथम स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इसमें अलवर की मोनार्क ब्लड बैंक सेंटर की टीम ने ब्लड कलेक्शन किया, पहली बार में ही हरसौली के रक्तदान वीरों ने 146 युनिट ब्लड दान करके इतिहास रच दिया, ब्लड कलेक्शन टीम ने अपने स्पीच में कहां कि हरसौली के युवाओं के जैसा जोश पहले हमने किसी भी आयोजन में देखने को नहीं मिला, उन्होंने कहा कि हम 50 यूनिट का टारगेट लेकर यहां आए थे और हमने टारगेट से तीन गुना ज्यादा ब्लड कलेक्शन किया है। आखिर में समय अभाव के कारण 20 से 25 रक्तदाताओं को बिना ब्लड दिए ही वापस लौटना पड़ा।
उन्होंने सभी रक्त दानवीरों का बहुत-बहुत धन्यवाद व आभार व्यक्त किया साथ ही मैनेजमेंट टीम का भी बहुत-बहुत आभार व धन्यवाद व्यकत किया। इस सफल आयोजन का पूरा श्रेय अश्वनी जोशी, सागर जोशी और उनके द्वारा गठित टीम को जाता है। इस अवसर पर मंदिर के महंत श्री गरीब दास जी महाराज परगना अध्यक्ष जीतराम लंबरदार, हरसौली सरपंच उमेश चौधरी, राष्ट्रीय वॉलीबॉल फेडरेशन के महासचिव रामानंद चौधरी, पूर्व एमपीएस पूर्ण दादा, खेमचंद चौधरी, बुद्धि विनायक जी जोशी, भूतपूर्व सैनिक लीग के जिला महासचिव सुबेदार मेजर राम सिंह बारेठ, हवलदार संजय चौधरी, हवलदार झममन, अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज के जिला अध्यक्ष राज कपूर सारवान, अनिल रोहिल्ला, चेतन तनवानी, शिव शंकर जोशी, गुड्डू चौधरी, बबली चौधरी, केसर जाखड़, दीपक छिनवाल, शिवा आसिलवाल, कंवर सिंह, आदि मौजूद रहे।
सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र प्रतिमा और गिफ्ट देखकर सम्मानित किया गया साथ ही उनको जूस में फल फ्रूट आदि की व्यवस्था भी की गई।


