एमआईईटी में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस-2025
-“थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट” थीम पर संगोष्ठी, प्रतियोगिताएँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) के फार्मास्यूटिकल टेक्नोलॉजी विभाग ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस-2025 उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस वर्ष का थीम थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट रही। कार्यक्रम में छात्रों ने पोस्टर प्रेजेंटेशन, नुक्कड़ नाटक, एड-मैड शो, रंगोली, गायन, नृत्य और कई रोचक गतिविधियों में भाग लिया।
कार्यक्रम में अतिथि वक्ता मोदी मुंडी फार्मा से जनरल मैनेजर डॉ. राजेश अग्रवाल, लाइफ साइंसेज सेक्टर स्किल डेवलपमेंट कॉउन्सिल हेड एकेडेमिक्स डॉ. प्रतीक शर्मा और पूनम कुमारी (क्लिनेक्सल, यूके) ने फार्मेसी के महत्व, करियर अवसरों और दवाओं के प्रति जागरूकता पर प्रेरक विचार साझा किए। निदेशक प्रो. (डाॅ.) संजय कुमार सिंह, डीन अकादमिक्स डाॅ. संजीव सिंह और प्राचार्य फार्मेसी डाॅ. विपिन कुमार गर्ग,डॉ अलोक शर्मा ने छात्रों को फार्मेसी क्षेत्र में उत्कृष्टता और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई, जिनमें आशीष व तुषार (गायन), वंशिका व तुषार (पोस्टर), औराध रंग (रंगोली), पारिधि गुप्ता (फोटोग्राफी) और अंश अरेन (शायरी) ने प्रथम स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. शोहित कुमार ने किया और डाॅ. अनुराग ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


