हजारीबाग
नापोखुर्द में आपसी रंजिश में, स्कॉर्पियो ने एक व्यक्ति को कुचला कूल, दो की मौत
मामले में 6 लोग घायल, आरोपी विकास साव समेत 7 गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ बड़कागांव के नापोखुर्द गांव में गुरुवार 11:00 बजे रात्रि को विकास साव एवं विनोद साव की आपसी रंजिश के कारण ,दो लोगों की मौत हो गई। वहीं मामले में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक में 40 वर्षीय रोहित साव एवं 28 वर्षीय प्रदीप कुमार साव का नाम शामिल है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि घायलों में विनोद साव, रोहित कुमार गुप्ता, सागर कुमार साव ,बासुदेव राणा ,महेंद्र साव, राजू साव का नाम शामिल है मृतक और सभी घायल निर्दोष है। घायलों में हजारीबाग आरोग्यम में रोहित कुमार गुप्ता, विनोद साव व वासुदेव राणा एवं रांची में अन्य तीन लोगों का इलाज किया जा रहा है ,जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही रात्रि में ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दी। घटना के खिलाफ ग्रामीणों ने नापोखुर्द गांव में सभी दुकाने बंद रखी एवं विरोध जताया । जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास साव समेत कुल 7 लोगों को हिरासत में ली है।
घटना का कारण विकास सावऔर विनोद साब की आपसी रंजिश
ग्रामीणों ने बताया कि 40 -45 दिन पूर्व विकास और विनोद के बीच चिमनी भट्टा में कारोबार से संबंधित लेनदेन को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था। जो दुश्मनी में बदल गया। जबकि विनोद, विकास के लिए चिमनी भट्ठा में लेबर उपलब्ध करा देता था । विकास का चिमनी भट्ठा ,जेसीबी चलता है। ग्रामीणों ने बताया कि विकास ने होली के दिन भी मंदिर के पास विनोद के साथ मारपीट किया था। गुरुवार रात्रि लगभग 8:00 बजे विकास अपने साथियों के साथ विनोद के घर गया और विनोद को ढूंढने लगा नहीं मिला तो घर में तोड़फोड़ किया। इसी दौरान विकास को पता चला कि विनोद मेरे घर के पास है । दरमियान एक काला रंग का स्कॉर्पियो तेज गति में आया और विनोद को धक्का मारने का प्रयास किया गया, विनोद के किनारे हट जाने के कारण वह बाल बाल बच गया, परंतु विकास के घर के आगे खुशल साव के मकान के पास खड़ा निर्दोष प्रदीप साव को धक्का मार दिया। इस दौरान स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से मकान का दीवार टूट गया और स्कॉर्पियो पलट गई। आगे ग्रामीणों ने बताया कि स्कॉर्पियो से 7 से 8 लोग बाहर निकले धारदार हथियार से प्रदीप को मार दिया गया। इस दरमियान चिमनी ईंट भट्ठा मालिक रोहित साहू को भी लोगों ने पीट पीट कर एवं धारदार हथियार से हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आगे बताया कि स्कॉर्पियो के पास पुलिस नेम प्लेट लिखा हुआ पाया गया। आगे बताया कि गुरुवार को विनोद के द्वारा विकास के खिलाफ पुलिस को आवेदन दिया गया था परंतु कार्रवाई नहीं हुई थी। वहीं घटना को लेकर बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर ललित कुमार एवं थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति से अवगत हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
आक्रोशीत लोगों ने लाश के साथ बड़कागांव मुख्य चौक जाम किया
ग्रामीणों ने घटना को लेकर काफी आक्रोशित नजर आए । शुक्रवार शाम 2:45 बजे दोनों लाशें एंबुलेंस से पहुंचने के पश्चात बड़कागांव मुख्य चौक जाम कर दिया । पूर्ण रूप से आवागमन प्रभावित कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दरमियान पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने ग्रामीणों को सहयोग करते हुए उनकी मांगों समर्थन किया। और अंबा ने डीजीपी, डीसी एवं एसपी से बात कर अपने जिम्मेवारियों को पूरा करने मांग किया है । वही बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी के पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विरोध जताया।
घटना को लेकर विधायक और पूर्व विधायक आमने-सामने आरोप प्रत्यारोप
बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने घटना की पूरी कसूरवार स्थानीय प्रशासन को ठहराया है है। उन्होंने कहा है कि बालू कोयला में स्थानीय प्रशासन की लापरवाही एवं मिली भगत के कारण इतनी बड़ी घटना घटी है।
वहीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि अपराधिक लोग विधायक के शरण में है , जब विधायक का राइट हैंड ही गंदा है तो शरीर शुद्ध कैसे होगा ,हमारा कोई भी कार्यकर्ता हत्या में सम्मिलित नहीं है।
पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में ली है।
बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है । जिसमें बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि विकास साव समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।



